Mumbai Local Train News: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आम लोगों के लिए फिर से पटरी पर दौड़ेगी मुंबई लोकल

 Mumbai Local Train News: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आम लोगों के लिए फिर से पटरी पर दौड़ेगी मुंबई लोकल

Mumbai Local Train News

मुंबई की लाइफलाइन कहलाने वाली लोकल रेल सेवा (Local Train Service) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 1 फरवरी से मुंबई लोकल पूरी क्षमता के साथ पटरियों पर दौड़ सकेगी। mumbai के आम नागरिकों के लिए लोकल ट्रेन सेवा (Local Train Service) पहली सेवा से सुबह 7 बजे तक,  दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे ये दिन की आखिरी ट्रेन तक उपलब्‍ध रहेगी। हालांकि पहले ये जानकारी दी गई थी कि आम लोगों के लिए मुंबई लोकल रेल सेवा (mumbai Local Train Service) 29 जनवरी से शुरू हो जाएगी। पहले वेस्टर्न रेलवे की इन लोकल रेल में सिर्फ आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लोग को ही सफर करने की अनुमति दी गई थी। जिससे आम नागरिकों में बेहद निराशा थी। लेकिन अब लोकल ट्रेन में मुम्बई के आम नागरिक भी यात्रा कर पाएंगे। 

Mumbai Local Train News: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आम लोगों के लिए फिर से पटरी पर दौड़ेगी मुंबई लोकल

Mumbai Local Train News

 पश्चिम रेलवे (western railway) और मध्य रेलवे (central railway) ने बीती 27 जनवरी को मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर मौजूदा 2,781 सेवाओं को बढ़ाकर 2,985 सेवाओं के साथ सभी उपनगरीय सेवाओं को शुरू करने का फैसला किया था। वहीं मध्य रेलवे ने उपनगरीय सेवाओं को मौजूदा 1,580 से 1,685 सेवाओं तक बढ़ाने का निर्णय लिया था और 29 जनवरी से पश्चिमी रेलवे ने  प्रभावी 1,201 उपनगरीय सेवाओं को 1,300 सेवाओं तक बढ़ाने का निर्णय लिया था, इसे लेकर दोनों क्षेत्रों के सीपीआरओ ने ये सूचना जारी की थी ।

Mumbai Local Train News

कोरोना महामारी के कारण पहले रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त यात्रियों को केवल उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। जबकि अन्य लोगों से कहा गया था कि वे रेलवे स्टेशनों पर जाकर भीड़ न लगाये। कोरोना महामारी के कारण लोकल ट्रेन सेवा पर राज्‍य सरकार ने प्रतिबंध लगाया था।

 लेकिन अब मुम्बईवासियों को भी सरकार ने रेल में यात्रा की छूट दे दी है। 1 फरवरी से आम लोगों के लिए पटरी पर दौड़ सकती है मुंबई लोकल। आपको बता दें कि मुंबई की लाइफलाइन के नाम से मशहूर लोकल रेल सेवा (Local Train Service) से हर दिन 85 लाख यात्री सफर कर अपने गंतव्‍यों तक पहुंचते हैं। मुंबई की Train service प्रत्‍येक दिन 3200 रेल अपनी सेवाएं देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *