IPL 2021 | आईपीएल 2021 में जानिये किस टीम ने कौनसे खिलाडी को बदला। | 4 teams replace these 9 players for IPL 2021

 IPL 2021 | आईपीएल 2021 में जानिये किस टीम ने कौनसे खिलाडी को बदला। | 4 teams replace these 9 players for IPL 2021

19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे IPL 2021 यानी  इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बाकी बचे सत्र के लिए फेंचाइजी रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी हुई हैं।

IPL 2021

4 teams replace these 9 players for IPL 2021

अब तक 4 फेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को खोज लिए हैं। कूछ खिलाड़ियों को चोट के कारण तो कुछ खिलाड़ियों को निजी कारणों की वजह से ipl टूर्नामेंट से हटना पड़ा है।

यही कारण है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR (केकेआर) ने करार किया है। साउथी को आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के विकल्प के तौर पर टीम से जोड़ा गया है, जो निजी कारणों से ipl से हट गए हैं।

इतना ही नहीं, कोलकाता से पहले रायल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रायल्स और पंजाब किंग्स भी अपनी टीमों में बदलाव की घोषणा कर चुकी है।

IPL 2021

IPL 2021


आइपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि हो गई है कि गुरुवार तक किस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर किस खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है।

आरसीबी, राजस्थान रायल्स और पंजाब किंग्स ने भी लीग के 14वें सत्र के बाकी मैचों के लिए अपनी टीमों में वैकल्पिक खििलाड़ियों को शामिल करने की घोषणा की। 

Ipl में सबसे ज्यादा खिलाड़ी RCB ने बदले।


अब तक सबसे ज्यादा खिलाड़ी RCB ने बदले हैं। Ipl 2021 के बाकी बचे सत्र से पहले गुरुवार तक विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने चार खिलाड़ियों को बदला है, क्योंकि एडम जांपा, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन और फिन एलेन इस बार आइपीएल खेलने यूएई नहीं आ रहे हैं।

राजस्थान रायल्स फेंचाइजी ने भी किये दो बदलाव।

राजस्थान रायल्स फेंचाइजी ने भी दो बदलाव किए हैं। चोटिल तेज गेंदबाज जोफा आर्चर और एंड्रयू टाय के रिप्लेसमेंट टीम ने खोजे हैं। वहीं, पंजाब किंग्स ने रिले मेरेडिथ और झाय रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। वहीं, अब इस लिस्ट में केकेआर नाम भी शामिल हो गया है, जिसने पैट कमिंस के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है।

IPL 2021

जानिये किस टीम ने कौनसे खिलाडी को किससे बदला।

        टीम             पुराना खिलाड़ी        नया खिलाड़ी 

  • आरसीबी             एडम जांपा            वानिंदु हसरंगा  
  • आरसीबी             डेनियल सैम्स         दुष्मंता चमीरा 
  • आरसीबी              केन रिचर्डसन        जार्ज गार्टन 
  • आरसीबी              फिन एलेन            टिम डेविड 
  • राजस्थान रायल्स   जोफा आर्चर         ग्लेन फिलिप्स 
  • राजस्थान रायल्स   एंड्रयू टाई             तबरेज शम्सी 
  • पंजाब किंग्स         रिले मेरेडिथ         नाथन एलिस 
  • पंजाब किंग्स         झाय रिचर्डसन      आदिल राशिद 
  • केकेआर               पैट कमिंस            टिम साऊथी

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *