हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व पड़ता है। यह दिवाली के पांच महापर्वों में से एक है।
Happy dhanteras 2021
दीवाली का शुभ आरंभ धनतेरस से ही होता है। इस वर्ष 2
नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस को हम धन
त्रयोदशी या फिर धन्वंतरि जयंती को रूप में भी जानते हैं। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी कुबेर और भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में धन का भंडार बना रहता है और साथ ही सुख समृद्धि व्याप्त होती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर धातु की कोई
वस्तु या कोई बर्तन और आभूषण खरीदने से घर के धन संपदा में वृद्धि होती है। इस दिन जो सामान खरीदा जाता है वह बहुत फलदायी होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर आपको कौन सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति:-
धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा खरीद कर लानी चाहिए। मान्यता है कि दिवाली पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा तो जरूर की जाती है लेकिन इनकी प्रतिमा को धनतेरस पर ही खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की अनुकंपा बनी रहेगी और घर में धन संपदा में बढ़ोत्तरी होगी। आप धनतेरस पर सोने, चांदी अथवा मिट्टी की मूर्ति खरीद सकते हैं।
Happy dhanteras image 2021
बहीखाता :-
धनतेरस का दिन व्यापारियों के लिए बहुत ही शुभ दायक होता है यानी कि अच्छा फल देने वाला होता है इसलिए सभी कारोबारी और व्यापारी अपने कारोबार में बरकत और अटूट जनता धन संपदा प्राप्त करने के लिए धनतेरस के दिन बहीखाता खरीदते हैं दीपावली के दिन उसी बही खातों की पूजा करते हैं।
मान्यता है कि धनतेरस पर भाई खाते खरीदने से व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होती है और उन्हें अच्छा मुनाफा होता है।
Happy dhanteras image
गोमती चक्र:-
गोमती चक्र मुख्य रूप से गोमती नदी में पाया जाता है, इसलिए इसे गोमती चक्र कहते हैं। यह रूप आकार में घोंघे जैसा होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोमती चक्र को पवित्र माना जाता है। धनतेरस पर गोमती चक्र घर लाने से धन- दौलत, सुख, सेहत और
सफलता आती है। एक मान्यता यह भी है कि गोमती चक्र बच्चों की सुरक्षा करता है।
बर्तन :-
धनतेरस के दिन घर के नए बर्तन खरीदने से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है इससे आपको धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदने चाहिए धनतेरस का दिन इसके लिए बहुत ही शुभ है लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन स्टील लोहे या प्लास्टिक के बर्तन ना खरीदे जहां आपको अशुभ फल देंगे धनतेरस के दिन तांबे से बने बर्तन खरीदे और उन्हें पूर्व दिशा में रखें तो लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी
झाड़ू :-
धनतेरस में सबसे प्रमुख चीज जो खरीदनी चाहिए वह है झाड़ू मान्यता है कि धनतेरस पर घर को साफ सुथरा रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बरकत बनी रहती है धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं