Commonwealth Games 2022

How many medals did India win in the Commonwealth Games 2022

How many medals did India win in the Commonwealth Games 2022

टोक्यो के बाद बर्मिंघम ने pv सिंधु ने किया कमाल | After Tokyo Birmingham PV Sindhu did wonders

Commonwealth Games 2022

 

 

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने सोमवार को बर्मिंघम Commonwealth Games 2022 के वुमेन्स सिंगल्स फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में हराकर स्वर्ण पदक जीता।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने दुनिया की 13वें नंबर की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर
दिया है।

 

What is PV Sindhu famous for?| पीवी सिंधु किस लिए प्रसिद्ध हैं?

 

पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी professional badminton player

पुसरला वेंकट सिंधु, जिन्हें पीवी सिंधु के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। 5 जुलाई, 1995 को हैदराबाद में जन्मी सिंधु उन दो भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने कभी ओलंपिक पदक जीता है, दूसरी साइना नेहवाल हैं।

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भी पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। आपको बता दें सिंधु ने 2014 में भी कांस्य पदक जीता था जबकि मिशेल स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं थी। मिशेल के खिलाफ 11 मैच में यह सिंधु की नौवीं जीत है।

सिंधु का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में भी रजत पदक जीता था । सिंधु मौजूदा खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की मिश्रित टीम का भी हिस्सा थीं जिसे फाइनल में मलेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

 

Commonwealth Games 2022

 

How many medals did India win in the Commonwealth Games 2022? | राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत कितने पदक जीते?

 

भारत ने सोमवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों को 61 पदकों के साथ समाप्त किया। 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक, जिसने समग्र स्टैंडिंग पर दल को चौथा स्थान दिया।

 

फाइनल में सिंधु के बाएं पैर में पट्टी बंधी थी जिससे कुछ हद तक उनकी मूवमेंट प्रभावित हुई और इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी दिखा। उन्होंने कुछ मौकों पर मिशेल को आसान अंक बनाने का मौका दिया। सिंधु ने रैली में बेहतर प्रदर्शन किया और उनके ड्रॉप शॉट भी दमदार थे।

 

मिशेल ने काफी सहज गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। भारत का बर्मिंघम खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का यह चौथा पदक है। इससे पहले मिश्रित टीम के रजत पदक के अलावा किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल जबकि त्रीशा जॉली और गायत्री गोपचंद की जोड़ी ने महिला युगल में कांस्य पदक जीते थे।

 

Commonwealth Games 2022

 

When did PV Sindhu won gold medal? | पीवी सिंधु ने स्वर्ण पदक कब जीता?

 

डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने आखिरकार कनाडा की मिशेल ली पर 21-15, 21-13 से जीत के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला एकल स्वर्ण पदक जीता। सिंधु ने अब सेट पूरा कर लिया है, 2014 में कांस्य जीता था, जो संयोग से उस वर्ष था जब ली ने अपना स्वर्ण पदक, 2018 में रजत और अब बर्मिंघम में स्वर्ण पदक जीता था।

मिशेल ने पहले गेम में काफी सहज गलतियां की। उन्होंने कई शॉट बाहर मारे और नेट पर भी उलझाए । उनके क्रॉस कोर्ट और सीधे दोनों स्मैश हालांकि दमदार से जिससे सिंधु को परेशानी हुई क्योंकि वह तेजी से मूव नहीं कर पा रही थी।

 

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए संघर्ष देखने को मिला। सिंधु ने लगातार तीन अंक के साथ 3-1 की बढ़त बनाई लेकिन मिशेल ने 3-3 पर स्कोर बराबर कर दिया।

मिशेल ने 7-7 के स्कोर पर लगातार दो शॉट बाहर मारे जिससे सिंधु ने 9-7 की बढ़त बना ली। मिशेल ने इसके बाद दो और शॉट बाहर मारे जिससे सिंधु ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाने में सफल रहीं।

कनाडा की खिलाड़ी ने ब्रेक के बाद लगातार दो शॉट नेट पर और एक बाहर मारा जिससे सिंधु ने 14-8 की मजबूत बढ़त बना ली। सिंधु ने इस बढ़त को 16-9 किया। मिशेल ने स्कोर 15-18 किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *