सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ कार जानिए फीचर्स और कीमत
Salman Khan bought a bullet proof car, know the features and price
फिल्म अभिनेता Salman Khan अपनी जान की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं और वह किसी भी प्रकार का खतरा मोल लेना नहीं चाहते हाल ही में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से Salman Khan को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से भी भेंट की थी। Salman Khan ने अपने लिए एक bullet proof car खरीदी हैं।
अब खबर आई है कि उन्होंने अपने लिए एक नई बुलेटप्रूफ ग्लास और आर्मर वाली bullet proof car खरीदी हैं जो कि सलमान खान के घर के अहाते में देखी गई है। यहीं नहीं सलमान खान ने अपनी हालिया लैंड क्रूजर को बुलेटप्रूफ फीचर के साथ अपग्रेड किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के घर पर बुलेटप्रूफ ग्लास वाली एक नई कार देखी गई। ‘टाइगर 3’ के अभिनेता ने कथित तौर पर अपनी सवारी को bullet proof car लैंड क्रूजर में अपग्रेड कर लिया है। हालांकि उनकी नई कार लेटेस्ट मॉडल नहीं है, लेकिन यह बुलेटप्रूफ कार उन्हें सुरक्षित रखने का काम करेगी।
Salman khan bullet proof car
हालांकि यह कार कोई नई गाड़ी नहीं बल्कि पुराना मॉडल है ताकि वह इस में सुरक्षित यात्रा कर सके और किसी भी अनहोनी का शिकार ना हो। गौरतलब है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक धमकी भरा खत मिला था।
इसमें उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह खबर भी आई थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर उनकी मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए एक शूटर भी लगा रखा था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी थी और वह ईद पर भी अपने प्रशंसकों से मिलने बाहर नहीं आए थे।
सलमान ने आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया था। इसी पर चर्चा करने के लिए उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई के सीपी से मिलते देखा गया था।
मुंबई पुलिस ने कहा था, ”सलमान खान ने हाल ही में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मुंबई पुलिस में आत्मरक्षा के मद्देनजर हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया था.” आपको बता दें कि यह लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह था जिसने गायक सिद्धू मूस वाला का गोलियों से भून दिया था।